फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार खेल चुका मजदूर का बेटा मोहित

विज्ञापन
सिरसा।​खिलाड़ी मोहित।
विज्ञापन
सिरसा। गांव खैरेकां के युवा हैंडबाल खिलाड़ी मोहित ने लगातार मेहनत से खेल में अपनी पहचान बनाई है। मोहित अब तक राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं और हाल ही में हरियाणा सरकार के माध्यम से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई, लुधियाना में उनका चयन हुआ है। अपने खेल के दम पर मोहित तीन बार राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं।
विज्ञापन


मोहित का परिवार साधारण आर्थिक स्थिति का है। पिता मजदूरी करते हैं और घर की जिम्मेदारियां संभालते हैं। मोहित के बड़े भाई भी हैंडबाल खिलाड़ी हैं और उन्हीं से प्रेरणा पाकर मोहित ने खेल की शुरुआत की।

परिवार का सहारा और गांव के साथी खिलाड़ियों का समर्थन उनके लिए बड़ी मजबूती साबित हुआ है। मोहित ने 2017 में हैंडबाल खेलना शुरू किया था। वह प्रतिदिन सुबह व शाम अभ्यास करते है। उनका प्रशिक्षण अधिकतर गांव के स्थानीय खेल मैदानों पर होता है। वहीं उन्होंने अपनी बुनियादी तकनीक, पासिंग, कूद और शॉट पर काम किया है। मोहित रोजाना 4-5 घंटे का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं उपलब्धियां

- तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके

- 37वीं सब जूनियर नेशनल - 2023 गुवाहटी असम, स्वर्ण पदक

- 38वीं सब जूनियर नेशनल -2024 हैदराबाद, स्वर्ण पदक

- राज्य स्तर पर तीन बार स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें