फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों का लिया जाएगा मॉक टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने यूजी के छठे सेमेस्टर व पीजी के चौथे सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं को तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को परीक्षा शाखा ऑनलाइन परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करने में जुटी हुई थी। डेट शीट जारी होते ही एजेंसी द्वारा परीक्षार्थियों को ई मेल व मोबाइल नंबर पर लिंक भेजने का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही परीक्षा के आयोजन से पहले परीक्षार्थियों का पहले ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिया जाएगा। ताकि उन्हें परीक्षा की पूरी जानकारी दी जा सकें। यह लिंक भी ई मेल व व्हाट्सएप नंबर पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीएलयू में यूजी व पीजी अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए आठ सितंबर 2020 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक करीब सवा चार सौ परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के आयोजन के लिए सीडीएलयू ने ऑनलाइन एजेंसी से अनुबंध किया है। अगले दस दिनों के बीच परीक्षाओं के आरंभ होने की संभावना है। परीक्षाओं से पहले ऑनलाइन विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय एक मॉक टेस्ट लेगा, ताकि उन्हें परीक्षा देने की जानकारी मिल सकें। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश जारी करेगा, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो सकें। कॉलेजों द्वारा विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा को परीक्षार्थियों के जो ई मेल व मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए थे, कुछ परीक्षार्थियों के डाटा में गड़बड़ी थी, इसलिए विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को दोबारा से निर्देश देकर इस डाटा को दुरुस्त किया।
किसी भी परेशानी के लिए विद्यार्थी ही उत्तरदायी
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए यूएमसी (अनअफेयर मिंस केस) के लिए भी नियम निर्धारित किए है। परीक्षा से पहले छात्र को एडमिट कार्ड दिखाना होगा। परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र से ही सभी उत्तर पुस्तिका सीरियल नंबर के आधार पर मिलेगी। उत्तर पुस्तिका की हार्ड कॉपी को स्कैन करके पीडीएफ फाइल में जमा करवाना होगा, साथ ही हार्ड कॉपी भी जमा करवानी होगी। परीक्षा के दौरान यदि इंटरनेट बंद हो जाता है या लाइट चली जाती है तो इसके लिए परीक्षार्थी उत्तरदायी होगा। परीक्षा के दौरान छात्र की हर मूवमेंट की रिकॉर्डिंग की जाएगी। आवाज भी रिकॉर्ड की जाएगी। पल भर के लिए छात्र इधर उधर हुआ यूएमसी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
ऑन लाइन परीक्षाओं की डेटशीट तैयार की जा रही है। परीक्षाओं के आरंभ से पहले मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें परीक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
-प्रोफेसर सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें