फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टाउन पार्क के पास सो रहे पर्यटकों के मोबाइल व 12 हजार रुपये चोरी

Sun, 04 Oct 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजस्थान जा रहे पंजाब के चार पर्यटकों के साथ चोरी की घटना हुई है। शनिवार रात टाउन पार्क के पास उनकी बोलेरो गाड़ी खराब हो गई थी। इसके बाद वे पार्क के पास बेंच पर सो गए।
सुबह उठने पर दो लोगों के मोबाइल फोन और कुल 12 हजार रुपये गायब मिले। बठिंडा निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वे सेवा सिंह, सिकंदर सिंह और संदीप सिंह के साथ यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन

3 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे टाउन पार्क के पास उनकी गाड़ी खराब हुई। मिस्त्री न मिलने पर उन्होंने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी। वे सभी पार्क के पास बेंचों पर सो गए थे।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
4 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे बलबीर सिंह की जेब से मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये चोरी हो गए। वहीं, सिकंदर सिंह का मोबाइल फोन और बैग से करीब पांच हजार रुपये भी गायब थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें