संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेवानिवृत्त पटवारी गांव मुन्नावाली निवासी गोपीराम से बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल के बल पर पांच हजार रुपये, मोबाइल व अन्य दस्तावेज लूट कर फरार हो गए। उसने किसी तरह परिजनों को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गोपीराम ने बताया कि वह हाल ही में रेवेन्यू विभाग में पटवारी सेनानिवृत्त हुआ है। शुक्रवार शाम को रोजाना की भांति डबवाली से अपने गांव की तरफ आ रहा था। गांव झुट्टीखेड़ा क बस स्टैंड से सड़क को उखाड़ा गया था। जब वह सड़क के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक मुंह ढके हुए आए और स्कूटी को रुकवा ली। इससे पहले की वह कुछ समझता, एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर रख दी। बदमाशों ने उससे फोन, पांच हजार रुपये व अन्य दस्तावेज लूट ले गए।