फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: विधायक गोकुल सेतिया को व्हाट्सएप कॉल कर दी धमकी, आरोपी बोला- हमने तुम्हें वोट दिया ,क्या फायदा हुआ

Tue, 26 May 2026 11:56 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

विधायक गोकुल सेतिया के मुताबिक रात 1:43 से लेकर 1:47 बजे तक कई बार कॉल आई। इसके बाद रात दो बजे उन्होंने एसएचओ सिटी को कॉल की, लेकिन पुलिस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, जब विधायक गोकुल सेतिया के पास उक्त कॉल आई तो वे चंडीगढ़ में थे।
विज्ञापन
सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को एक शख्स ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी। सेतिया ने फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में एक पोस्ट अपलोड कर शहर थाना प्रभारी पर फोन न उठाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


विधायक गोकुल सेतिया ने फेसबुक में पोस्ट में लिखा कि कोई शख्स मोबाइल फोन पर गालीगलौज कर रहा है। धमकी दी जा रही और एसएचओ सिटी मेरा फोन नहीं उठा रहे। सेतिया ने पोस्ट में लिखा कि मैं सुधर गया, नहीं तो ऐसी धमकी देने वालों को साफ कहना चाहता हूं, पंगा लेगा तो सिरे तक निभाएंगे।

विधायक गोकुल सेतिया के मुताबिक रात 1:43 से लेकर 1:47 बजे तक कई बार कॉल आई। इसके बाद रात दो बजे उन्होंने एसएचओ सिटी को कॉल की, लेकिन पुलिस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, जब विधायक गोकुल सेतिया के पास उक्त कॉल आई तो वे चंडीगढ़ में थे। सोमवार दोपहर को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से उक्त पोस्ट हटा ली।
विज्ञापन


गुरस्नित सिंह गिल के नाम पर है आईडी
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि विधायक गोकुल सेतिया की ओर से लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। वे चंडीगढ़ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से कॉल आई उसकी आईडी गुरस्नित सिंह गिल के नाम पर है। ये नंबर हरियाणा का है।

हमने तुम्हें वोट दिया ,क्या फायदा हुआ
वहीं, सूत्रों के अनुसार जिस शख्स ने विधायक सेतिया को कॉल की वह उनका जानकार है। गुरस्नित सिंह गिल पहले सिरसा के हुडा सेक्टर में रहता था। अब वह पंजाब में रहता है। उसने विधायक गोकुल सेतिया को कॉल करके कहा कि हमने तुम्हें वोट दिया, क्या फायदा हुआ...।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें