फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विधायक बेनीवाल ने सीएम से मांगा 150 करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से हलके के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने हलके के विकास से जुड़ी आठ अन्य मांगें रखीं और अपना मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान के साथ लगते पिछड़े ऐलनाबाद हलके में पेयजल, सड़कों, सिंचाई, स्वास्थ्य व ढाणियों में बिजली की सुविधा मिल सके। बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी से मुलाकात करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि हलके की जनता को उनका हक मिलेगा, जिससे वे काफी समय से वंचित रहे है ।

पत्र में रखीं ये मांगे
- ओटू हेड से जमाल न्यू मंगाला सीधे ड्रेन का विस्तार जमाल से जोगीवाला तक किया जाए।
- चोपटा क्षेत्र में लड़कियों के लिए कॉलेज का निर्माण किया जाए।
- हलके के जिन गांवों में सेम की समस्या है, उसे दूर किया जाए।
- सिरसा के भगत सिंह स्टेडियम की तरह ऐलनाबाद क्षेत्र व चोपटा क्षेत्र में भी खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाए।
- सिंचाई पानी के लिए इरिगेशन एवं काडा में नए खाल व रिमाडलिंग के लिए 70 करोड़ रुपये के बकाया एस्टीमेट जो लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिरसा से ऐलनाबाद व सिरसा से जमाल और सिरसा से भादरा सड़क को चौड़ा किया जाए।
- घग्घर नदी के दोनों तरफ तटबंध पर तारकोल की सड़क का निर्माण किया जाए।
- ओटू हेड की खोदाई जो पिछले कई सालों से नहीं हुई है उसकी खोदाई करवाई जाए, ताकि हेड में पानी की स्टोरेज ज्यादा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें