फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शहर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित नाबालिग आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। नाबालिग से वारदात में प्रयोग किया गया हथौड़ा बरामद भी बरामद किया। नाबालिग को अदालत में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को सुखपाल सिंह निवासी धालीवाल कॉलोनी मंडी डबवाली की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सुखपाल सिंह ने बताया था कि उसका भाई संदीप सिंह सिरसा रोड पर स्थित अपनी वेल्डिंग की दुकान से घर वापस जा रहा था। आरोपियों की ओर से उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों को जेल व दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। अब पांचवें नाबालिग आरोपी को काबू कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें