फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निकाय चुनावों को लेकर मंत्री रणबीर सिंह और कृष्ण बेदी ने संभाली कमान

Sat, 22 Feb 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद चुनाव रोचक मोड़ पर आता नजर आ रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव हार चुकी भाजपा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यहां कैबिनेट मंत्री चुनाव की बागडोर संभाले हुए हैं। दो मंत्रियों के चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के साथ ही भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि अध्यक्ष पद की कुर्सी पर हर हाल में कब्जा जमाएंगे। इसको लेकर विभिन्न प्रकार के समीकरण आगामी दिनों में देखने को मिलेंगै। वहीं, भाजपा के नेताओं को एक साथ लेकर चलते हुए मंत्री नजर आ रहे हैं। भाजपा ने हर वर्ग के मतदाता को अपने साथ लेकर चलने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस के विधायक गोकुल सेतिया अकेले ही 100 दिन के कामों की दुहाई देते हुए वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पूर्व विधायक गोपाल कांडा पर ही निशाना साध रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने भाषणों में वह सांसद और विधायक सिरसा की होने की बात कहते हुए नहीं थकते हैं। यह दीगर है कि सांसद कुमारी सैलजा अभी सिरसा में चुनाव प्रचार में नहीं उतरी हैं। कांग्रेस जिला कार्यालय भी अपेक्षाकृत कम सरगर्मी है। पार्टी के कुछ नेता तक इस चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। विधायक भी एकला चलो रे की नीति अपनाते हुए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री की मजबूत पकड़
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की सिरसा में मजबूत पकड़ है। सिरसा से डां अशोक तंवर से पहले कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का नाम ही सांसद पद के लिए चर्चाओं में रहता था। मंत्री बेदी का निरंतर सिरसा में आना-जाना और लोगों से मेल-मिलाप भी बना रहता है। ऐसे में एससी वोट बैंक पर उनका बड़ा असर दिख सकता है। इसके अलावा भाजपा के स्थानीय नेताओं में उनका अलग रुतबा है। यहीं वजह है कि सिरसा निकाय चुनावों की कमान उन्हें सौंपी गई है।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा और मंत्री रणबीर गंगवा का संबंध
सिरसा में दस हजार से ज्यादा डेरा समर्थक वोटर हैं जो चुनाव की दिशा बदलने में सक्षम हैं। निकाय चुनावों में बीएंडआर मंत्री रणबीर गंगवा के उतरने को डेरे के वोट बैंक को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। मंत्री गंगवा का बीसी वोटबैंक पर भी अच्छा प्रभाव है। गंगवा के माध्यम से भाजपा बीसी और डेरे के वोट को साधने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें