फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री विज की कार्रवाई: 51 पेड़ काटने की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ XEN व DFO निलंबित, केस दर्ज करने के निर्देश

Fri, 30 Jan 2026 02:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

मंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पर्यावरण और जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई अवैध पेड़ कटाई के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान एक फरियादी ने कालूवाना में अवैध रूप से 51 पेड़ काटने की शिकायत रखी, जिस पर मंत्री ने तत्काल सख्त रुख अपनाया।

विज्ञापन


अनिल विज ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) और वन विभाग के डीएफओ को तुरंत निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पेड़ काटने में शामिल लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के सख्त आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बैठक में स्पष्ट कहा कि पर्यावरण और जनता के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई अवैध पेड़ कटाई के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। बैठक में अन्य शिकायतों पर भी सुनवाई की गई और कई मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें