फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद ने लिया पर्यटक केंद्र का जायजा

Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को आसाखेड़ा स्थित शिकारा पर्यटक केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र मैनेजर को निर्देश दिए कि यहां आने वाले पर्यटकों व नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और खान-पान संबंधी गुणवत्ता को निरंतर बेहतर किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापसी के दौरान विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा आसाखेड़ा स्थित शिकारा पर्यटक केंद्र पहुंचे। यहां पहुंचने पर मैनेजर नंदकिशोर व स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने पर्यटक केंद्र की कमरे, किचन संबंधी सभी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र मैनेजर को निर्देश दिए कि यहां आने वाले नागरिकों के साथ अत्यंत शालीन व्यवहार करने के साथ-साथ बाकी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। अगर ऐसा करने में किसी लापरवाही की जानकारी प्राप्त हुई तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पर्यटक केंद्र में जरूरी संसाधनों को लेकर भी जानकारी ली। एक बैंक्वेट हाल की स्टाफ को लेकर की गई मांग पर उन्होंने विचार करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें