फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिल का पानी गांव की पेयजल डिग्गियों में छोड़ा, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
हैफेड के राइस मिल व गोदाम में एकत्रित गांव कालांवाली के ग्रामीण।
विज्ञापन
कालांवाली। गांव कालांवाली में स्थित हैफेड राइस मिल से निकला बारिश का पानी गांव में बनी जलघर की डिग्गियों में छोड़ दिया गया। इस पर गांव कालांवाली के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि हैफेड पिछले दो साल से बारिश के पानी की निकासी पेयजल की डिग्गियों में कर रहा है। प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों समाजसेवी गुरतेज सिंह सोढ़ी, सत्ता चहल, बिंदर सिंह, राजू व अन्यों ने बताया कि हैफेड राइस मिल व गोदाम में बारिश के पानी निकासी की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। हैफेड अधिकारियों ने बरसाती पानी की निकासी के लिए राइस मिल व गोदाम की दीवारों में सुराग कर रखे हैं और बरसाती पानी को गांव के जलघर की पेयजल की डिग्गियों में छोड़ा जाता है।
गत दिन भी लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के कारण हैफेड गोदाम व राइस मिल में बारिश का काफी पानी जमा हो गया। हैफेड अधिकारियों की ओर से दीवार में से सुराग निकालकर गांव की पानी की डिग्गियों में छोड़ा जा रहा था। उन्होंने बताया कि हैफेड की ओर से अनाज पर जो रसायन इस्तेमाल किया जाता है, गांव में इसी पानी की ही सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

इससे आमजन में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हैफेड की ओर से गांव के जलघर में छोड़े जाने वाले बारिश के पानी को बंद करवाया जाए और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुनी समस्या और दिए निर्देश

जनस्वास्थय विभाग के एसडीई जगबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और आश्वासन देते हुए कहा कि हैफेड के अधिकारियों को अवगत करवाकर पानी को बंद करवा दिया है। जो बारिश का पानी जलघर की डिग्गियों में छोड़ा गया है, उन डिग्गियों को खाली करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जलघर की डिग्गियों के पानी के सैंपल लेकर लैब में भेजे जाएंगे। भविष्य में आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसी तरह हैफेड के जिला प्रबंधक मांगे राम ने भी मौके पर पहुंचकर हैफेड के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाएं और राइस मिल व गोदाम का दूषित पानी जलघर की डिग्गियों में न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें