फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण की दिशा मे हमें व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत : डीसी अशोक गर्ग

विज्ञापन
मैराथन दौड़ में हिस्सा लेते कॉलेज के विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि भारत में दुनिया की 16 प्रतिशत आबादी के लिए कुल पेयजल का केवल 4 प्रतिशत ही जल उपलब्ध है। इसलिए जल सरंक्षण की दिशा मे हमें व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है। वे स्थानीय राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्रांगण में जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित मैराथन दौड़ से पहले आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, एनसीसी के कैडेट्स व आमजन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जयवीर यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी पवन सुथार, प्राचार्य राजकीय नेशनल महाविद्यालय राम कुमार जांगड़ा भी मौजूद थे। उपायुक्त ने मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मेराथन दौड़ राजकीय नेशनल महाविद्यालय से शुरू होकर स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में संपन्न हुई। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 259 जिलों में यह अभियान चलाया गया है इन जिलों में भूजल स्तर बहुत ही चिंतनीय हैं। इनमें 19 जिले हरियाणा के भी शामिल हैं तथा सिरसा जिला डार्क जोन में आता है। उन्होंने कहा कि पानी का अत्यधिक दोहन होने से चेन्नई व मद्रास दुनिया के ऐसे पहले शहर बन गए हैं जहां भूजल खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में जलिय जीव-जंतुओं की आबादी में भी भारी गिरावट आई है। इसके अलावा सिंचाई में 90% तक पानी का उपयोग हो रहा है, यदि ड्रिप सिंचाई व फव्वारा तकनीक का प्रयोग किया जाए तो पानी को बचाया जा सकता है।
उपायुक्त ने कहा कि वर्षा के जल को संरक्षित कर हम भूजल स्तर में सुधार कर सकते हैं। उपायुक्त ने उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलवाई। सीईओ जिला परिषद जयवीर यादव ने एक जुलाई से 17 सितंबर तक चल रहे जल शक्ति अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जल शक्ति अभियान के दौरान 5 बिंदुओं, जिनमें पानी का संरक्षण और बरसात के पानी का संचय, परंपरागत जल संसाधनों व तालाबों का जीर्णोद्धार, पानी रीचार्ज के लिए बोरवेल का दोबारा उपयोग करना, वाटर शेड को विकसित करना और सघन पौधरोपण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा चाहत गोयल ने देश भक्ति गीतों पर नृत्य, जीडी गोयंका स्कूल के छात्र कार्तिक गोदारा व अक्षिता ने जल संरक्षण पर भाषण, शलीन ने पौधरोपण पर भाषण व खुशप्रीत कविता सुनाकर जल संचयन व पर्यावरण संरक्षण की महता को बताया। इस अवसर पर राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. भूषण मोंगा, सफाई निरीक्षण देवेन्द्र बिश्नोई, वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद गोदारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें