सिरसा। शहर के वार्ड 10 के भाई चारा ग्रुप के सदस्य और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने वार्ड में चल रही अनेक समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की। बैठक में काफी समय से बार-बार उठाई जा रही मांगों पर चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया कि वार्ड 10 की समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त सिरसा व जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
इसका उद्देश्य है कि आगामी सप्ताह में इन सभी समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर एडवोकेट ओम प्रकाश अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र ढाका, रामकुमार ढिल्लों, सज्जन भांभू, प्रताप सिंह जेई, प्रताप ख्यालिया आदि मौजूद रहे।
इस मांगों पर किया गया विचार
- ऑटो मार्केट केवी-2 से लेकर ऑटो मार्केट टी प्वाइंट तक हल्की बारिश में भी जलभराव होता है।
- वार्ड 10 एरिया में सीवरेज पूरी तरह से ओवरफ्लो रहते है और गंदा पानी गलियों में भर जाता है।
- पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होकर आता है।
- विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी सीवरेज की सफाई नहीं होती है।
- खाली पड़े प्लाटों में बारिश का पानी जमा रहने से मच्छर पनप रहे हैं।
- प्लाटों में कचरा भरा रहना के कारण बदबू भरा माहौल रहता है।
- आवारा कुत्तों के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है।
- चौधरी देवीलाल चिल्ड्रन पार्क में पिछले दो महीनों से लाइट नहीं जल रही है।
- बिजली विभाग ने खंभे और ट्रांसफार्म बीच सड़क में लगा दिए हैं। वहीं, पुराने खंभे ज्यों के त्यों खड़े हैं।