सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन का मेगा ड्राइव चलाया गया है। मेगा ड्राइव के दौरान प्रथम चरण और द्वितीय चरण में शामिल कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से तय किए गए लक्ष्य से 50 फीसदी कर्मी ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। जबकि पोर्टल में खामियां होने के कारण स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले भर में 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। विभाग विभाग द्वारा प्रथम और द्वितीय चरण में शामिल किए कुल 750 कर्मियों में से 374 कर्मी ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। इनमें से द्वितीय चरण में शामिल कुल 256 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगी। जबकि प्रथम चरण में शामिल 118 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई।
चार केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई दूसरी डोज
प्रथम चरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को 28 दिन पश्चात दूसरी डोज दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल, डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां में दूसरी डोज लगाने के लिए अलग से केंद्र बनाए गए। यहां कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार ही वैक्सीन लगाई गई। ऐसे में कई कर्मचारियों के नाम नहीं शो किए तो उन्हें अगले दिन की प्रक्रिया में शामिल किया गया।
तीन माह तक ले सकते हैं दूसरी डोज
एक बार कोरोन वैक्सीन लगाने के बाद कर्मी दूसरी डोज तीन माह बाद तक ले सकते हैं। तीन माह तक कोरोना वैक्सीन का असर रहता है। ऐसे में अगर किसी कर्मी का लिस्ट में नाम नहीं आता तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वहीं 82 दिनों तक कभी भी वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच सकते हैं।
इन स्थानों पर बनाए गए थे
केंद्र व स्थान इनते कर्मियों को डोज लगी
नागरिक अस्पताल आयुष 14
सिरसा पुलिस लाइन 23
नागरिक अस्पताल ट्रेनिंग सेंटर 0
डबवाली 34
ऐलनाबाद 56
रानियां 35
ओढ़ा 09
कालांवाली 13
बडागुढ़ा 23
नाथुसरी चोपटा 17
माधोसिघाना 0
चौटाला 20
कोट
कोरोना वैक्सीन लगवाने से कर्मियों को डरना नहीं चाहिए। वैक्सीन का कोई भी गलत प्रभाव नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी बार कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके चलते जैसे जैसे स्वास्थ्य कर्मियों का नंबर आता है वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेते डॉ. बालेश बांसल।- फोटो : Sirsa