फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
26 व 27 सितंबर को जिले के सभी 1087 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने 14 सितंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। यह बैठक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 30 सितंबर तक रहेगी।
इनका निपटान 28 अक्तूबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। विशेष अभियान के तहत 26 और 27 सितंबर को जिले के सभी 1087 मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नए मतदाता बनवाने और सूची में संशोधन से संबंधित प्रपत्र प्राप्त किए जाएंगे।बैठक में भाजपा से तरुण गुलाटी, इनेलो से ओम प्रकाश और बसपा से प्रेम राठी शामिल हुए।
जेजेपी से कुलदीप जांगू, आम आदमी पार्टी से सुकेश अरोड़ा और हंसराज सामा भी मौजूद थे। कांग्रेस से संजय नायक ने भी बैठक में भाग लिया। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने राजनीतिक दलों से बूथ स्तर के अभिकर्ताओं की नियुक्ति करने को कहा। उनकी सूची प्रपत्र-1 और 2 में जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवानी होगी।

अभिकर्ताओं की भूमिका
उपायुक्त ने कहा कि बूथ स्तर के अभिकर्ता संबंधित बूथ स्तर के अधिकारियों को सहयोग करें। वे मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें। इससे कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित नहीं रहेगा। यह सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित तैयार करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


घोषणा पत्र अनिवार्य
नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और विवरण सुधार के लिए फार्म-8 के साथ घोषणा पत्र जमा करना होगा। घोषणा पत्र में आवेदक को पिछली निर्वाचक नामावली का विवरण देना होगा। इसमें माता-पिता और पति-पत्नी का निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नंबर भी शामिल होगा। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से विशेष अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें