फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा मुक्त अभियान को सख्ती से चलाने के दिए निर्देश

Thu, 19 Mar 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- कॉलेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को किया जाएगा जागरूक, औचक निरीक्षण कर मेडिकल स्टोर्स की जांच के निर्देश
विज्ञापन

फोटो-35
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नशा मुक्त अभियान के तहत वीरवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण उपस्थित रहे। डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुईं।



उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा उन्मूलन के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा अभियान को और अधिक तेज किया जाए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया जाएगा जिससे युवाओं में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




इसके अलावा, मेडिकल स्टोरों की नियमित और सघन जांच के निर्देश भी दिए गए ताकि अवैध रूप से प्रतिबंधिध्त दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को गांवों में नशे के धंधे से जुड़े लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ये भी निर्देश दिए कि नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जा सके। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड, उप सिविल सर्जन डाॅ. पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें