फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रतिबंधित अंग्रेजी दवा मिलने पर बडागुढ़ा में मेडिकल स्टोर सील

Sat, 26 Oct 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बडागुढ़ा में मेडिकल स्टोर संचालक पर कानूनी कार्रवाई करते अधिकारी। 
विज्ञापन
बडागुढ़ा। जिला औषधि नियंत्रक केशव वशिष्ठ ने गांव बडागुढ़ा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर नशीली एवं प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल पाए जाने पर अधिकारी ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कि बडागुढ़ा मेंं स्थित श्री राम मेडिकल पर मेडिकल संचालक संदीप कुमार निवासी गांव भादड़ा जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता है। इसके आधार पर उन्होंने बडागुढ़ा पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर से 195 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए, तो वहीं 125 नशे में प्रयुक्त होने वाली गोलियां बरामद हुईं, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

6.70 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने शहर के रानियां गेट क्षेत्र से वार्ड नंबर-23 रानियां गेट निवासी बंटी को 6 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स सेल प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान शहर के रानियां गेट की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब पुलिस पार्टी विशंबर वाली गली वार्ड नंबर-23 में पहुंची तो पुलिस को देखकर बंटी ने भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें