फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक्सपायरी दवाएं पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को किया सील

विज्ञापन
डबवाली।गुरुकृपा आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर को सील करते अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम के साथ गुरुकृपा आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर डबवाली पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर पर एक्सपायर हुईं दवाएं मिलने पर मेडिकल संचालक गांव डबवाली निवासी हरजिंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, मेडिकल स्टोरी का सील कर दिया गया।
विज्ञापन




सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी राजपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुकृपा आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर में नशीली व एक्सपायर हुई दवाओं का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई बलवान सिंह अपनी टीम व आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अनीता सपरा और डॉ. प्रदीप गर्ग को साथ लेकर गुरुकृपा आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल स्टोर में मिली दवाओं को जांच की तो एक्सपायर हुई दवाएं बरामद हुईं। मेडिकल स्टोर संचालक से दवाओं के बिल व परमिट की मांग की गई तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवाएं व अनियमितताएं पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील कर संचालक हरजिंदर सिंह के विभिन्न धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें