फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के टेंडर जारी, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू: उपमुख्यमंत्री

Tue, 25 Apr 2023 08:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते शहरवासी। 
विज्ञापन
सिरसा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा शहर में पार्किंग की समस्या के निवारण के लिए मॉडल तैयार किया गया है। इसमें दो पुराने सरकारी स्कूलों व एक पुलिस थाना भवन जोकि जर्जर हो चुके हैं, को मिलाकर बाजार में पार्किंग प्रोजेक्ट की योजना तैयार की गई है। नगर परिषद संबंधी विभिन्न मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा सिरसा में मेडिकल कॉलेज निर्माण के टेंडर हो चुके हैं, जिस पर जल्द ही निर्माण की कार्रवाई शुरु की जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को सिरसा शहर में अपने दौरे के दौरान सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठान में पहुंचे। यहां पर जलपान समारोह में उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस है कि फसल खरीद प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो। अब तक प्रदेशभर की मंडियों से 57 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है और 27 लाख मीट्रिक टन गेहूं गोदामों में पहुंच चुका हैं। लगभग सात हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं, जिसमें लगभग 6200 करोड़ रुपये गेहूं तथा लगभग साढे 800 करोड़ सरसों के शामिल हैं। हमारा प्रयास है कि इस सप्ताह के अंत तक शेष लिफ्टिंग के कार्य को भी पूरा किया जाए । इसके साथ ही किसानों को शेष लगभग 4200 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुसार उनके खाते में भेज दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी आढ़तियों व किसानों का खरीद प्रक्रिया में सहयोग के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को सिरसा शहर में करीब 12 स्थानों पर सम्मान समारोह में शामिल हुए। शहर वासियों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों की जन समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन




हरियाणा व कर्नाटक की ग्रोथ रेट में हुई है वृद्धि
जीएसटी कलेक्शन में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा की ग्रोथ रेट 16 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हुई है। हरियाणा व कर्नाटक की ग्रोथ रेट में वृद्धि हुई है। इससे सिद्ध होता है कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बदलाव के कारण टैक्सेशन स्ट्रक्चर काफी मजबूत हुआ है। सिरसा मेडिकल कॉलेज के संबंध में पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के टेंडर आउट हो चुके है। भारत सरकार की पीएसयू रेल निर्माण को दिया गया है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरु करवाया जाएगा।

हिसार एयरपोर्ट पर अक्टूबर के अंत तक लेंडिंग व अन्य व्यवस्थाएं होंगी पूरी
हिसार एयरपोर्ट के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अक्टूबर के अंत तक लैंडिंग व अन्य व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी। आरसीएम में हिसार एयरपोर्ट को कवर किया गया। रीजनल कनेक्टिविटी में जो भी बोलीदाता आएंगे, उस आधार पर ही फ्लाइट शुरू की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने 2024 चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि वे राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। जननायक जनता पार्टी अपने संगठन को मजबूत कर रही है और लोगों को संगठन से जोड़ा भी जा रहा है।


राजस्थान में किया है संगठन को विस्तारित : दुष्यंत चौटाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में चुनाव है और इसे लेकर तैयारी की जा रही है। संगठन को भी विस्तारित किया गया है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुडा और इनेलो इनेलो अभय सिंह चौटाला की ओर से भी चुनाव की तैयारियां पूरी होने पर डिप्टी सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि करा दो फिर गठबंधन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें