फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रात्रि क्रिकेट स्पर्धा में मौजूखेड़ा की टीम ने किया पूल क्लियर

विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में ​विजेता ​खिलाड़ी मुख्य अति​थि क
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव पोहड़का में बाबा कल्लू नाथ क्रिकेट क्लब की ओर से शनिवार को रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन राज्यों की लगभग 120 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर इनेलो के युवा शहरी अध्यक्ष गोरव डोडा व वीटा मिल्क प्लांट के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह करीवाला विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन


पहले दिन मौजूखेड़ा की टीम ने पूल क्लियर किया। पहला उद्घाटन मैच ऐलनाबाद व खाजाखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें खाजाखेड़ा ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 53 रनों का लक्ष्य रखा। सतपाल ने अपनी टीम के लिए 27 रनों की शानदार पारी खेली, अविनाश ने 17 रनों की पारी खेली, 53 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐलनाबाद की टीम 28 रन ही बना पाई।

गौरव डोडा की तरफ से टूर्नामेंट की पहली विकेट, पहला चौका-छक्का और पहला कैच लेने वालों को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया। युवा शहरी इनेलो अध्यक्ष गौरव डोडा ने कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। चाहे कोई भी खेल हो, खेलने से हमें मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलती है। भूपेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज का आपसी भाईचारा बढ़ता है। इन युवाओं से युवाओं प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें