फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत 12 अगस्त को होगा सामूहिक पौधरोपण

Sun, 28 Jul 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघुसचिवालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त आरके सिंह। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में 12 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों सहित विभागों में पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी डीसी आरके सिंह ने लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को जनभागीदारी बनाने के लिए जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं, सभी विभागों तथा सभी सामाजिक संगठनों को शामिल करें, ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जा सके। उपायुक्त ने डीएफओ को निर्देश दिए कि इस दिन जिले के अलग-अलग स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार करें और वहां पर पौधे उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलावासियों को आह्वान किया कि 12 अगस्त को एक दिवसीय सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लें, ताकि प्रकृति को बचाने में अपना अहम योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन के लिए पेड़ों का होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि पेड़ ही है जो हमें जीने के लिए मुफ्त आक्सीजन उपलब्ध करवाते हैं। इसलिए इनकी रक्षा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें