फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से बेवफाई करने वाले युवक के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज कर लिया है। प्रेमी द्वारा प्यार में धोखा देने से आहत होकर सुसाइड का प्रयास करने वाली युवती ने शुक्रवार शाम पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने वाल्मीकि चौक निवासी आरोपी अजय पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया। उधर, सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन युवती ने शनिवार को बताया कि पुलिस उस पर आरोपी के साथ राजीनामा करने का दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। पीड़िता का कहना है कि दगाबाज प्रेमी के साथ राजीनामा नहीं करना चाहती। उसकी करनी का फल उसे भुगतना ही होगा। आरोपी के परिचित कुछ लोग भी उसके पास आए और उसकी शादी आरोपी के साथ करवाने का वायदा किया लेकिन वे लोग पहले केस वापस लेने की बात कर रहे हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा किसी अन्य युवती के साथ सगाई करने के बाद शुक्रवार सुबह जहर गटक लिया था। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि अजय के साथ उसकी डेढ़ वर्ष पहले फ्रैंडशिप हुई थी। अजय ने 14 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसे प्रपोज किया और शादी करने का वायदा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शुक्रवार को उसे किसी ने बताया कि अजय ने सगाई करवा ली है। यह बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमी की बेवफाई से उसका के दिल को इतनी ठेस पहुंची कि उसने सुसाइड करने का मन बना लिया। उसने हाथ की कलाई पर ब्लेड मारकर घर में पड़ी कीटनाशक पी ली थी। जेजे चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें