फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मनजीत ने शूटिंग खेल में बनाया मुकाम

Sun, 08 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शूटर मनजीत कौर
विज्ञापन
सिरसा। मनजीत कौर ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर शूटिंग खेल में खास मुकाम हासिल किया है। आज वह न केवल एक नेशनल स्तर की शूटर हैं, बल्कि एक सफल कोच बनकर नई पीढ़ी को भी खेलों के लिए प्रेरित कर रही हैं। मनजीत कौर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का संदेश दे रही हैं। उनके प्रशिक्षण से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मनजीत कौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगमालवाली से 10वीं तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोरमार खेड़ा से की। आगे की पढ़ाई उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज, घुड्डा से बीए के रूप में पूरी की। साल 2011 में बीए के पहले वर्ष के दौरान उन्होंने शूटिंग खेल की शुरुआत की।
प्रतिदिन 14 से 15 किलोमीटर चली पैदल : शूटिंग सीखने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। वह जगमालवाली से बठिंडा तक रोजाना आना-जाना करती थीं। बठिंडा के एक निजी शूटिंग रेंज में उन्होंने कोच वीरपाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। उस समय उनका दिन काफी कठिन होता था। वह सुबह-शाम बठिंडा में प्रैक्टिस करती थीं और बीच में बीए की पढ़ाई के लिए घुड्डा कॉलेज भी जाती थीं। कई बार उन्हें प्रतिदिन 14 से 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था।
विज्ञापन

पहले ही वर्ष नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई : मनजीत कौर ने पहले ही वर्ष में नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई और खेल दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। मनजीत कौर ने मालवा कॉलेज, बठिंडा से वर्ष 2014 में बीपीएड की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2015 से 2017 के बीच अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मस्तुआना से एम.पी.एड. की डिग्री हासिल की। वर्ष 2020 में उन्होंने एसबीबीएस यूनिवर्सिटी से फिजिकल एजुकेशन में एमफिल भी पूरा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें