ऐलनाबाद। नींबू चम्मच दौड़ में भाग लेते हुए प्रतिभगी। कॉलेज
ऐलनाबाद। चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई, जिसने पूरे परिसर को देशभक्ति की भावनाओं से भर दिया। इस दौरान आयोजित नींबू चम्मच दौड़ में मनीषा ने पहला, ज्योति ने दूसरा व पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
डाॅ. सज्जन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् देश की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है और बाल दिवस हमें बच्चों के सर्वांगीण विकास की महत्ता का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित, अनुशासन और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए चम्मच, नींबू दौड़, गुब्बारा फुलाओ जैसी विविध मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें 76 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डाॅ. जोगिंद्र सिंह, डाॅ. कविता चौधरी व डाॅ. पूजा ने निभाई। मंच संचालन प्रो. सावन कुमार व छात्र युवराज ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय में मौजूद शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सहित छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस प्रकार रहे परिणाम
- बोरी दौड़ में ममता ने पहला, तमन्ना ने दूसरा व मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में दीपिका ने पहला, मनीषा ने दूसरा व सीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- बोरी दौड़ छात्र वर्ग में यशपाल ने पहला चरणजीत ने दूसरा व धीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- कैलीग्राफी में यशोदा ने पहला, रचना ने दूसरा और तिलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।