फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा रहमो कर्म दिवस पर आयोजित भंडारे में उमड़ी साध संगत

Mon, 29 Feb 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा में स्थित शाह सतनाम जी धाम में रविवार को महा रहमों कर्म दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इस अवसर पर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने 16,420 लोगों को गुरुमंत्र प्रदान किया। उन्होंने दो नए मानवता भलाई कार्य शुरू करवाए। ऐसे में डेरा की ओर से करवाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की संख्या अब बढ़कर 119 हो चुुकी है।
विज्ञापन


सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि आज के दिन बेपरवाह मस्ताना जी महाराज ने परम पिता शाह सतनाम को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नवाजा। साईं जी के वचनों पर अमल करते हुए शाह सतनाम जी अपना  सब कुछ छोड़कर आश्रम में आ गए। साईं जी ने उनकी खूब परीक्षा ली। साईं जी ने उन्हें गुरगद्दी पर बैठाया, दोनों जहानों की शक्तियां सौंप दी और बेपरवाह शाह  मस्ताना जी महाराज शाह सतनाम जी दाता रहबर में विलीन हो गए, दोनों एक हो गए।

परम पिता जी ने  साध संगत का उद्धार किया, सैकड़ों हजारों की साध संगत लाखों में पहुंच गई। श्रद्धालुओं द्वारा पूछे गए रूहानियत संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत की। उन्होंने ‘स्माइल ऑन इनोसेंट फेस’  मुहिम के तहत 28 बच्चों को खिलौने व किताबें वितरित करवाए। ‘जननी सत्कार’ मुहिम के तहत 28 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, फल व मेवे वितरित किए गए। सात परिवारों को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भलाई फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर छह  भक्त योद्धाओं की शादियां हुई,  जिनमें से दो विधवा युवतियों व चार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की युवतियां शामिल है। इन जोड़ों को उन्होंनें अपनी मेहनत की नेक कमाई में से 25-25  हजार रुपये के चेक भेंट किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर 32 अन्य शादियां भी सादगी पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर दो नए कार्य भी आरंभ हुए, जिनमें पढ़े लिखे लोग आर्थिक तौर पर कमजोर, गरीबों के बच्चों को पढ़ाएंगे तथा जो संपन्न परिवार है वो सरकार द्वारा  गरीबों को दी जाने वाली सबसिड़ी को नहीं लेंगे। उनके   आह्वान पर पंडाल में उपस्थित लाखों लोगों ने हाथ खड़े कर इन दोनों नए कार्यों को करने का संकल्प  लिया। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की संख्या अब बढक़र 119 हो चुकी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें