फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक की टक्कर से गिरे पति को ट्रॉली ने कुचला, मौत

Thu, 09 Jul 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माधोसिंघाना के पास डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के नजदीक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के गांव माधोसिंघाना के पास डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के नजदीक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात बाइक चालक ने दंपती की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे नरेश कुमार को पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नरेश की पत्नी बलजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई 2026 की सुबह वह पति नरेश कुमार के साथ गांव नटार में एक भोग कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय माधोसिंघाना के पास यह हादसा हुआ। अज्ञात बाइक चालक और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई
जांच अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक और ट्रैक्टर चालक जगजीत सिंह, निवासी गांव माधोसिंघाना, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेश कुमार और बलजीत कौर के दो बच्चे हैं। वे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें