फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो लाख रुपये की 1.10 किलोग्राम अफीम सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा भावदीन क्षेत्र से कार सवार एक व्यक्ति को करीब दो लाख रुपये की एक किलो 10 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएससी जगत सिंह मोर ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी गोविंद नगर, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स सेल टीम गश्त के दौरान टोल प्लाजा भावदीन पर मौजूद थी। पार्टी को फतेहाबाद की तरफ से एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। उक्त कार सवार व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर एकदम से अपनी कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर कार सवार व्यक्ति को काबू कर तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ करने पर पता चला है कि यह अफीम झारखंड क्षेत्र से लाई गई थी। उसे सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें