फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 30,000 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी हिसार से गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़ां। थाना ओढ़ां में साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात पीएसआई अजय कुमार ने अपनी टीम के साथ यूपीआई के माध्यम से 36,000 रुपये की धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी को नारनौंद, हिसार से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी रवि निवासी खाबड़ा कलां जिला फतेहाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

प्रबंधक थाना ओढ़ां निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 16 मार्च को शिकायतकर्ता हिमांशु पाण्डेय निवासी न्यू सिविल लाइन नघेटा रोड, हरदोई, उत्तर प्रदेश ने अपनी शिकायत में बताया कि वह चौधरी देवीलाल राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, पन्नीवाला मोटा में पढ़ता है। 16 मार्च को करीब 8 बजे उसके खाते से गूगल पे यूपीआई के माध्यम से 30,000 रुपये किसी अनजान यूपीआई उपयोगकर्ता ने निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पीएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सेल की सहायता से अपने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सुराग जुटाते हुए आरोपी को नारनौंद हिसार से गिरफ्तार कर लिया।
यह अपनाया ठगी का तरीका
आरोपी रवि कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन पेमेंट बैंक पर फर्जी खाते बनाकर घर बैठे पैसे कमाने व ऑनलाइन गेमिंग के लिंक गूगल क्रोम ब्राउजर पर डालते थे। जिससे वे आम लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके खातों में सेंध लगाकर उनसे धोखाधड़ी करते थे। उन पैसों को ऑनलाइन गेमिंग में लगाते थे और कमीशन के माध्यम से पैसे कमाते थे।
विज्ञापन




आरोपी रवि को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चार मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी इन्हीं मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन खातों का धोखाधड़ी में उपयोग करता था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को सिरसा जेल भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें