फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी महिला कांग्रेस

Mon, 05 Jun 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में पत्रकारों को संबो​धित करतीं महिला कांग्रेस कमेटी की पुनीता बलदेव राज। वि​ज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में अब महिला कांग्रेस भी उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस भवन में बैठक के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने एलान किया कि अगर सरकार ने बृजभूषण की गिरफ्तारी न की गई तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। सोमवार को ब्लॉक प्रधान पुनीता बलदेव राज ने कहा कि हमारी पहलवान बेटियां जो मेडल जीत कर लाई थी, वो आज जंतर मंतर पर न्याय मांगने के लिए बैठी है। भाजपा सरकार बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने के बजाय उसे बचा रही है जो निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि महिला पहलवानों को न्याय मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें