फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुंह खुर व गलघोटू से बचाव के लिए 246 गोवंश को लगाए टीके

Mon, 05 Jun 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नंदीशाला में पशुओं को वैक्सीन लगाते ​पशुपालन एंव डेयरी विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग ने पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। राजकीय पशु चिकित्सालय की टीम ने महासाध्वी श्री स्वर्ण सुधा जैन महादेव नंदीशाला कालांवाली में 264 गोवंश को मुंह खुर व गलघोटू से बचाव के लिए टीके लगाए।
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम के बाद में पशुओं में मुंह खुर व गलघोंटू की बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। इससे पशुओं के मुंह में छाले, खुरों में जख्म, बुखार व मुंह में झाग आना शुरू हो जाता है। गर्भधारण किए हुए पशु का फल गिर जाता है। इससे यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इसके बचाव से टीके लगाने के लिए हर गांव-हर शहर व हर गोशाला में शिविर लगाए जाते हैं। इससे पशुधन में यह बीमारी न फैले। इस मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की ओर से वीएलडीए सलीम, जितेंद्र, रविंदर, एवं राकेश ने सहयोग दिया। महासाध्वी श्री स्वर्ण सुधा जैन महादेव नंदीशाला के प्रधान सूरजभान ठेकेदार, नरेश गर्ग जैन, काका गोयल, एवं प्रबंधक मैनेजर सुरेंद्र गदराना, राहुल व अनेक गोभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें