फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला आयोग की बैठक में 19 शिकायतों पर सुनवाई, 14 मामलों का निपटारा

Tue, 25 Aug 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।  हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी सुनवाई करते हुए। विभाग
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने की बैठक
विज्ञापन

फोटो - 33
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष बैठक हुई। यह बैठक लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई थी। इसमें सिरसा जिले से संबंधित 19 जन शिकायतों पर सुनवाई की गई।
बैठक में 14 मामलों का निपटारा करते हुए पीड़ित पक्षों को राहत दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन और महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक दर्शना सिंह भी मौजूद थीं। अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत है। इसका उद्देश्य पारिवारिक विवादों का समाधान कर टूटते परिवारों को जोड़ना भी है। छोटे मतभेदों को बातचीत और समझौते से दूर करने का प्रयास किया जाता है।

प्रमुख मामलों में समाधान
बैठक में एक महिला ने शिकायत की कि उसके ससुराल वाले उसे और उसके पति को घर में रहने नहीं दे रहे हैं। आयोग ने दोनों पक्षों को बुलाकर जानकारी ली। पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम को दंपती को ससुराल में उचित स्थान दिलवाने के निर्देश दिए गए। एक अन्य मारपीट के मामले में पुलिस को वैवाहिक विवाद से अलग जांच करने को कहा गया। एक अन्य मामले में पति को पीड़ित महिला को हर माह 10 हजार रुपये खर्च देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


फोन और वीडियो कॉल से सुनवाई
जिन शिकायतकर्ताओं या दूसरे पक्षों की व्यक्तिगत उपस्थिति नहीं हो सकी। अध्यक्ष ने उनसे फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने शिकायतों में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। अनुपस्थिति के कारण और किसी दबाव की स्थिति के बारे में भी पूछा। पीड़ितों की संतुष्टि को लेकर भी स्वयं जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें