फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: त्रिमूर्ति शिव जयंती पर चोपटा में महाशिवरात्रि महोत्सव आज

Tue, 10 Feb 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा। 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन अवसर पर चोपटा में बुधवार को महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व शिव के भारत में अवतरण का स्मरण दिवस माना जाता है। यह दिन आत्मिक जागृति, शांति और सद्भावना को जागृत करने का विशेष अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो सके। बीके शारदा ने कहा कि, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाथूसरी चोपटा थाना के एसएचओ प्रदीप कुमार, डॉ. स्टालिन सिद्धार्थ, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चोपटा व राजयोगिनी बिंदु दीदी शिरकत करेंगे। वहीं, राजयोगिनी ब्रह्मा दीदी, निदेशिका ब्रह्माकुमारीज, आनंद सरोवर, सिरसा का दिव्य सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। महोत्सव के दौरान शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रवचन, आध्यात्मिक गीत-संगीत, शिव ध्वजारोहण, बाल कलाकारों द्वारा लघु नाटिका तथा ईश्वरीय शक्तियों की अनुभूति जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें