सिरसा।सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। कॉ
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के महत्व से अवगत कराना और उनमें नवाचार व उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि नए विचारों को कार्यरूप देता है तो वह न केवल स्वयं के लिए अवसर पैदा करता है, बल्कि समाज और देश की आर्थिक प्रगति में भी योगदान देता है। संचालन संयोजिका डॉ. निशा तलंगा एवं सह-संयोजिका डॉ. दीपिका शर्मा ने विद्यार्थियों को उद्यमिता की आवश्यकता और स्टार्ट-अप संस्कृति के बढ़ते महत्व के बारे में जानकारी दी।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टर एवं प्रभावी नारे प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. रमा सर्राफ और प्रियंका ने प्रतिभागियों की सराहना की।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
इस प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग के अंतर्गत बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन प्रथम वर्ष की एंजल कौर व बीकॉम प्रथम वर्ष की धनवर्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष के अंश व बीबीए तृतीय की मुस्कान दूसरे स्थान पर रहे। जबकि बीकॉम तृतीय की निहारिका और बीबीए द्वितीय की लकी तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही छोटा कोई काम नहीं, हुनर से ही नाम सही, विषय पर आधारित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की अमानत पहले स्थान पर रही। जबकि बीबीए प्रथम वर्ष की आन्या और सान्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष की शिखा व तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं।