फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लुधियाना-सिरसा ट्रेन रद्द, दूसरे दिन भी बीच रास्ते से लौटी चंडीगढ़ रूट की सभी बसें

Wed, 12 Jul 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चंडीगढ़, अंबाला और पंजाब के कई क्षेत्रों में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार खराब हो रही है। इसके चलते रेलवे की ओर से पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों को भी लगातार रद्द किया जा रहा है। रेलवे की ओर से बुधवार को भी सिरसा से धूरी और सिरसा से लुधियाना रेल को रद्द कर दिया है जबकि इससे पहले बीते दिन अजमेर अमृतसर ट्रेन को रद्द किया गया था। वहीं दूसरे दिन भी सिरसा से चंडीगढ़ रूट की बसें बीच रास्ते से ही वापस लौटती रहीं।
विज्ञापन

ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे की ओर से अभी एक दिन के लिए ही सिरसा से धूरी और सिरसा से लुधियाना रेल को रद्द किए जाने की सूचना दी गई है। हालांकि इससे पहले बीते मंगलवार को रेलवे की ओर से अजमेर-अमृतसर रेल को रद्द कर दिया गया था। जोकि सप्ताह में दो दिन सिरसा से होकर गुजरती थी। हालांकि अभी सिरसा से बठिंडा तक व दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी रेलों का समय अनुसार संचालन हो रहा है। जबकि चंडीगढ़ और अंबाला को छोड़कर अन्य सभी रूटों पर बसों की आवाजाही हो रही है।

दूसरे दिन भी बीच रास्ते से लौटी चंडीगढ़ रूट की बसें
सिरसा से हर रोज आठ बसें चंडीगढ़ पहुंचती हैं। दो दिन से यह बसें अंबाला से 30 किलोमीटर पीछे ढोल गांव में ही यात्रियों को उतारकर वापस लौट रही हैं। कई क्षेत्रों में पुल गिरने के कारण यहां पर स्थिति खराब हो चुकी है। जिसके चलते यात्रियों को बीच रास्ते में ही छोड़कर बसें वापस लौट रही हैं। हालांकि अंबाला के ढोल गांव तक भी अब नाम मात्र ही लोग जा रहे है। चंडीगढ़ में जलभराव होने के कारण यहां पर कार्य प्रभावित हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा से लुधियाना ट्रेन को एक दिन के लिए रद्द किए जाने का मैसेज आया है। पहले भी अजमेर अमृतसर रेल को रद्द किया गया है।
नरेश कुमार, रेलवे स्टेशन मास्टर, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें