फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन किमी की दौड़ में लवप्रीत कौर, 5 किमी में संदीप प्रथम

विज्ञापन
सिरसा। ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए  मुख्याति​थि। कॉलेज
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में वीरवार को 68वें वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि भीम अवाॅर्डी, ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान नवजोत कौर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उनके साथ उनके ससुर सरदार रणधीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान 3 किलोमीटर की दौड़ में लवप्रीत कौर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


समारोह का सफल आयोजन महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के कुशल संयोजन में किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने जानकारी दी कि नवजोत कौर ने ध्वजारोहण कर खेलकूद समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, निष्ठा, ईमानदारी और महाविद्यालय के सम्मान को बनाए रखने की शपथ ली। अतिथियों के स्वागत में विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य और पंजाबी भंगड़ा की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों का नेतृत्व गुरप्रीत सिंह, ब्रह्मजीत सिंह और राहुल ने किया।

खेलकूद समारोह के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, शॉट पुट थ्रो, 400 मीटर रिले दौड़, जैवलिन थ्रो इत्यादि के साथ-साथ महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों की 100 मीटर दौङ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम

3 किलोमीटर दौड़

प्रथम : लवप्रीत कौर

द्वितीय : पलक

तृतीय : सुमन

चतुर्थ : संदीप रानी

5 किलोमीटर दौड़

प्रथम : संदीप कुमार

द्वितीय : प्रवीण

तृतीय : रोहित सचदेवा

10 किलोमीटर दौड़

प्रथम : रोहित सचदेवा

द्वितीय : संदीप कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें