फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली से लापता किशोरी मुंबई में मिली

Thu, 29 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली। किशोरी रोहिणी।
विज्ञापन
- वीरवार को डबवाली पहुंचेगी किशोरी, पुलिस की टीम मुंबई रवाना, मुंबई में चिल्ड्रेन होम में रखी गई है किशोरी
विज्ञापन

फोटो - 15

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली के वाल्मीकि चौक क्षेत्र के समीप रहने वाले पंकज सिंगला की 15 वर्षीय पुत्री रोहिणी 20 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस मोबाइल व लोकेशन ट्रेस करते हुए मुंबई पहुंची। वहीं, मुंबई रेलवे स्टेशन पर 24 जनवरी को किशोरी को चिल्ड्रेन होम में रखा गया था। वहीं, बुधवार सुबह रोहिणी ने चिल्ड्रेन होम से फोन कर पिता को जानकारी दी।
इसके बाद डबवाली पुलिस भी मुंबई के लिए रवाना हुई और देर शाम तक मुंबई पहुंच जाएगी। मुंबई में सारी सरकारी प्रक्रिया पूर्ण कर किशोरी को पुलिस वीरवार को डबवाली लेकर आएगी। इसके बाद ही किशोरी के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन जब दो तीन दिन तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा। तब डबवाली पुलिस को सारी जानकारी से अवगत करवाया और शिकायत दी गई। इस मामले में जब पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। परिजनों को रोहिणी के बैग से एक ऐसा नक्शा मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसका घर से निकलना पूरी तरह से पूर्व नियोजित था।
बॉक्स
सीसीटीवी और कॉल डिटेल से खंगाली लोकेशन
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में सामने आया कि रोहिणी पहले डबवाली से रेलगाड़ी से सूरतगढ़ पहुंची। वहां से दिल्ली गई और फिर दिल्ली से मुंबई पहुंची। वहीं, रोहिणी की मोबाइल चैट में मुंबई की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने विशेष टीम का गठन किया। महिला थाना प्रभारी कमला व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सभी एंगल खंगालने के साथ-साथ मुंबई कांटेक्ट का डाटा खंगाला।
बॉक्स
24 जनवरी से चिल्ड्रेन होम में है किशोरी
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, किशोरी 24 जनवरी को मुंबई रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। रेलवे पुलिस व प्रबंधन ने उसे सुरक्षित चिल्ड्रेन होम में पहुंचा दिया। चिल्ड्रेन होम में रहते हुए रोहिणी ने अपने पिता पंकज सिंगला से बात करने की इच्छा जताई। इसके बाद पिता के पास रोहिणी का फोन आया और उसके सुरक्षित होने की जानकारी मिली। वहीं, परिजनों ने भी पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही महिला थाना प्रभारी कमला के नेतृत्व में टीम मुंबई रवाना हो गई।
बॉक्स
कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी

इस पूरे प्रकरण में किशोरी के साथ क्या-क्या हुआ है। कैसे वह डबवाली से सूरतगढ़, वहां से दिल्ली और फिर मुंबई पहुंची। वह किसके संपर्क में थी। कितने दिनों से प्लानिंग थी। उसने यह कदम क्यों उठाया। ऐसे कई सवालों के जवाब पुलिस को किशोरी देगी। इसके साथ ही पुलिस किशोरी का मेडिकल टेस्ट भी करवाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
अभी टीम मुंबई के लिए गई हुई है। मुंबई से सकुशल किशोरी को डबवाली लाना उनकी प्राथमिकता है। किशोरी के डबवाली आने के बाद ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा होगा।
-निकिता खट्टर, एसपी, डबवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें