बडागुढ़ा। गांव बप्पां के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन युवक चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से नकदी व मोबाइल लूट लिया। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने काफी भागदौड़ की, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहे। गांव बीरूवालागुढ़ा निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर गांव बप्पां में जा रहा था। रास्ते में ईंट भट्ठे के पास अचानक उसकी बाइक पंक्चर हो गई। वह पैदल ही बाइक को लेकर बप्पां की ओर चला। इसी दौरान बाइक पर सवार नकाबपोश तीन युवक आए और उससे हाथापाई करते हुए चाकू दिखाकर उसका मोबाइल व चार हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। संवाद