खाटूश्याम में माथा टेककर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली/सिरसा। sirsa newsबदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर युवकों से उनके मोबाइल फोन, नकदी और चांदी की अंगूठियां छीन लीं।
पीड़ित हितेश निवासी फिरोजपुर, हाल बठिंडा ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त सेवक सिंह के साथ खाटूश्याम के दर्शन कर ट्रेन से वापस बठिंडा लौट रहा था। ट्रेन डबवाली स्टेशन पर रुकी तो संगरिया से सवार हुए तीन अज्ञात युवकों ने डिब्बे में पिस्तौल तान दी। हितेश के मुताबिक, युवकों ने उससे उसका मोबाइल, कपड़ों से भरा किट बैग और 4900 रुपये छीन लिए। वहीं, उसके दोस्त सेवक सिंह से भी मोबाइल, 3000 रुपये और दो चांदी की अंगूठियां लूट ली।
पीड़ित ने बताया कि डर के कारण वे स्टेशन पर मौजूद डबवाली में पुलिसकर्मियों से भी कुछ नहीं कह सके और आरोपी बठिंडा पहुंचने से पहले ही रास्ते में उतर गए। उन्होंने बताया कि बठिंडा पहुंचकर उन्होंने इसकी शिकायत जीआरपी पुलिस में की।
बठिंडा जीआरपी के एएसआई सुखपाल सिंह ने पीड़ितों के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जीरो प्राथमिकी दर्ज कर इसे डबवाली भेजा है। डबवाली जीआरपी चौकी प्रभारी लक्ष्मण राम ने बताया कि जीरो प्राथमिकी की कॉपी उनके पास आ गई है। जल्द ही अज्ञात युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।