फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में बेटियों की लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित, उत्सव में ढोल की थाप पर थिरके विद्यार्थी

Mon, 13 Jan 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पंजाबी विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से बेटियों की लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने गिद्दा व भंगड़ा करके लोहड़ी का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल पहुंचे। उत्सव की शुरुआत कुलसचिव ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि को प्रज्वलित करकेे की।
डॉ. बंसल ने कहा कि लोहड़ी का पर्व अर्द सर्द ऋतु का पर्व है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में हर उत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशियों, मेलजोल व तरक्की के रंग को भरने का कार्य करते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने लोहड़ी की अग्नि में तिल, मूंगफली, रेवड़ी डालते हुए प्रणाम किया। विद्यार्थियों ने ढोल-ताशे पर भंगड़ा किया। विद्यार्थियों ने भी पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की समन्वय व पंजाबी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रणजीत कौर ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच का संचालन डॉ. चरणजीत द्वारा किया गया। मेहमानों का स्वागत पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सेवा सिंह बाजवा तव पंजाबी विभाग के प्राध्यापक डॉ. गुरसाहिब सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता व विभागों के प्रमुख भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें