फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हनुमानगढ़ के साथ लगते क्षेत्र में 17 से 19 अप्रैल तक शराब ठेके रहेंगे बंद

Wed, 17 Apr 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आलोक पासी ने बताया कि राजस्थान में 19 मई को विभिन्न हिस्सों में मतदान होगा। इसमें हनुमानगढ़ जिला भी शामिल है। मतदान वाले क्षेत्र के साथ लगती राज्य की सीमा के तीन किलोमीटर दायरे में मतदान प्रक्रिया समाप्ति के समय से 48 घंटे पहले शराब ठेके, बार व शराब संबंधी कारोबार बंद किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ जिले की सीमा सिरसा के साथ लगती है। इसलिए सीमा के साथ लगते सिरसा के तीन किलोमीटर क्षेत्र में पड़ने वाले सभी शराब ठेके, बार, आहता 17 अप्रैल को शाम से लेकर 19 अप्रैल को मतदान समाप्त तक बंद रहेंगे। इस दौरान शराब संबंधी कारोबार पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। आबकारी विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्र में लगातार निगरानी करेंगी। संवाद

डबवाली। शहर पुलिस ने राजस्थान में पहले चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर डबवाली से लगती सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। डबवाली पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के थाना सदर डबवाली क्षेत्र में संगरिया रोड चौटाला, हनुमानगढ़ बाइपास चौटाला व कालुआना से मानक टिब्बी पर नाके लगाए हैं, जो 24 घंटे प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डबवाली ने कहा कि 19 अप्रैल को राजस्थान में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर डबवाली पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में नाकाबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने थाना, चौकी प्रभारी, पीसीआर व राइडर को लगातार गश्त कर चुनाव के दौरान भारी मात्रा में कैश, शराब, मादक पदार्थों के आवागमन पर नजर रख कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के संबंधित डीएसपी, थाना प्रभारी से बातचीत कर तालमेल रख सूचनाएं साझा करें। उनके साथ प्रभावी ज्वाइंट नाकाबंदी करें।
उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस द्वारा जिले में हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अभियान के तहत पीओ, बेल जंपर की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। राजस्थान सीमा क्षेत्र पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सभी अधिकारियों द्वारा चुनाव की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर डबवाली पुलिस अलर्ट, सीमा पर लगाए नाके

Next
AU ऐप में पढ़ें