फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेन की चपेट में आया बिजली मंत्री आवास पर तैनात लाइन मैन, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के आवास पर तैनात बिजली निगम के लाइन मैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। यहां परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रानियां के चक्का निवासी 36 वर्षीय रण सिंह सिरसा में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के आवास पर लाइनमैन के तौर पर तैनात था। जो वीरवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद कंगनपुर क्षेत्र निवासी अपनी मौसी के घर पर जा रहा था। ऐसे में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं भीम सिंह चक्का ने बताया कि मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे है। मृतक की मां लंबे समय से कैंसर से पीड़ित है। जिसके चलते रण सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक लाइनमैन था।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें