फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुलदस्ते की गुमटी का मंचन कर जीवन दर्शाया

विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते हुए कलाकार। जेसीडी
विज्ञापन
सिरसा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वाधान में केएल थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन में अनुभाव रंग महोत्सव का पांचवां आयोजन जेसीडी विद्यापीठ के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


इस नाट्य महोत्सव के अंतिम दिन काइट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों की ओर से नाटक गुलदस्ते की गुमटी का मंचन जेसीडी विद्यापीठ के सभागार में किया गया। काइट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों ने निर्देशक नीतिश दुबे के निर्देशन में इस नाटक के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी को बखूबी दिखाया कि किस तरीके से एक आम आदमी अपनी ऊंची महत्वकांक्षा में जीता है।

उसके जीवन में घटनाएं कैसे उसको प्रभावित करती हैं। नाटक मंचन के बाद मुख्यातिथि प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने काइट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों की सराहना की और मौजूदा सभी विद्यार्थियों को रंगमंच कला के बारे में परिचित करवाते हुए कहा कि रंगमंच कला से अनुशासन, एकाग्रता और रचनात्मकता का विकास युवाओं में होता है।
विज्ञापन


रंगमंच कला एक ऐसा माध्यम है जो आज के एआई दौर में जहां हम सब मोबाइल, इंटरनेट में पूरा दिन कहीं ना कहीं अस्त-व्यस्त हैं को फिर से अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों से जोड़ने का प्रयास करती हैं। कार्यक्रम संयोजक और केएल थियेटर प्रोडक्शन्स के निदेशक कर्ण लढा ने मुख्यातिथि प्रो. डॉ. जय प्रकाश और काईट स्टूडियो मुंबई के निदेशक नीतीश दुबे को सम्मानित किया।

इस दौरान संस्कार भारती से शिक्षाविद राजेंद्र शर्मा, समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित लढा, जेसीडी फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अमरीक सिंह और अन्य स्टाफ सहित विद्यार्थी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें