फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तख्तमल के ग्रामीणों के लिए पेयजल लाइन लीक होना बना आफत

विज्ञापन
कालांवाली।पानी की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय में मौजूद ग्रामीण। ग्रामीण
विज्ञापन
कालांवाली। गांव तख्तमल के ग्रामीणों ने कालांवाली के एसडीएम को पत्र लिख कर भाखड़ा नहर से गांव के जलघर तक जाने वाली पानी सप्लाई की पाइप लीकेज को दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई है। लोगों ने अवगत करवाया है कि पाइप लाइन लीक होने से घरों व फसल दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मलकीत सिंह ने बताया कि वाटर वर्कस को जाने वाली सप्लाई की पाइप उनके रकबे की बीच में से होकर गुजरती है। पाइप काफी अर्से से लीकेज हो रही होने के कारण खेत में फसल की बिजाई करना मुनासिब नहीं हो रहा है। खेत में पानी का जलभराव होता है। वहीं गांव की किरण कौर ने बताया कि जहां पर लाइन लीकेज होती है, उसके पास ही उनका घर पड़ता है।
खेत में जलभराव होने के कारण पानी उसके घर की नींव में जाता है, जिससे उसके मकान को नुकसान पहुंचने लगा है। चार वर्ष पूर्व उनका कच्चा मकान इसी पानी के जलभराव के कारण गिर गया था। उन्होंने बताया कि यह समस्या आज की नहीं, पिछले दो सालों से बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को पत्र लिखकर गुहार लगा चुके हैं। अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय के उपाधीक्षक हरनेक चंद ने कहा कि उक्त विषय में उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया दिया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें