फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एलएडीसी पॉलिसी के विरोध में जारी हड़ताल का बार एसोसिएशन ने किया समर्थन

Thu, 23 Jul 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धरने पर बैठे अ​धिवकता ।
विज्ञापन
फोटो 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर एलएडीसी पॉलिसी को रद्द करवाने के लिए 20 जुलाई से चल रही हड़ताल को बुधवार को सिरसा बार एसोसिएशन ने समर्थन दिया। इसके चलते अधिवक्ता बुधवार को हड़ताल पर रहे और बार रूम में धरने पर बैठे।
एसोसिएशन के प्रवक्ता अधिवक्ता मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब एंड हरियाणा जैसे-जैसे आदेश देगी, एसोसिएशन उनके आदेशों का पालन करके पूर्ण सहयोग करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव हरदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि दमनकारी एलएडीसी प्रणाली लागू रही तो अधिवक्ताओं का कार्य अत्यधिक प्रभावित होगा। इसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगाराम ढाका के नेतृत्व में उपायुक्त शांतनु शर्मा को सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें