फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बार एसो. के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे आज प्रदेशभर के वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अधिवक्ता अमित सिहाग पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर में वकील हड़ताल पर रहेंगे। सिरसा बार एसोसिएशन प्रधान गंगाराम ढाका की ओर से वीरवार को सभी जिलों की बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर कार्य स्थगित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


प्रधान गंगाराम ढाका ने बताया कि रात तक हर जिला की बार एसोसिएशन की ओर से फैसला लिया गया है कि सिरसा बार एसो. के समर्थन में शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। पंचकूला, अंबाला सहित सभी 22 जिलों की बार एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को वीरवार रात ही वर्क सस्पेंड के बारे में मैसेज कर बता दिया है।

गौरतलब है कि सिरसा बार एसोसिएशन ने एफआईआर रद्द करने की मांग के लिए पिछले नौ दिन से वर्क सस्पेंड किया हुआ है। इससे अदालतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। नौ दिनों में करीब 10 हजार केसों की सुनवाई नहीं हो सकी है। वीरवार को भी 1120 केसों में अगली तारीख दे दी गई।
विज्ञापन







सिरसा बार एसोसिएशन ने सभी जिलों की बार एसोसिएशन से शुक्रवार को वर्क सस्पेंड करने का आह्वान किया है। सभी बार एसोसिएशन ने सिरसा बार की मांग का समर्थन किया है। शुक्रवार को प्रदेशभर के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। जब तक अधिवक्ता अमित सिहाग पर दर्ज एफआईआर रद्द किए जाने की रिपोर्ट हमें नहीं मिलती एसोसिएशन की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन




- गंगाराम ढाका, प्रधान, बार एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें