फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण : अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर को होगा

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- दावे और आपत्तियों के नोटिस तथा निपटान की प्रक्रिया 20 नवंबर तक चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसारिणी में बदलाव किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे एवं आपत्तियों के नोटिस जारी करने तथा उनके निपटान की प्रक्रिया अब 20 नवंबर तक जारी रहेगी।
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव तहसीलदार हनुमान दास ने बताया कि आयोग ने हरियाणा के लिए एसआईआर का संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया है। इससे पहले आयोग ने 14 मई, 14 जुलाई और 29 अगस्त को आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नए आदेश के तहत कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारिणी की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को भी नई समयसारिणी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें