कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह को जमीनी विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह मौके से भाग गया। वहीं, परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली चौकी प्रभारी देवीलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
जानकारी के नअुसार घटना के समय जसवंत सिंह अपने घर पर सोया हुआ था। पिता ने घर पर आते ही सोये हुए जसवंती पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया। थाना प्रभारी सूचना मिलने के साथ ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर पिता पुत्र में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पिता ने जसवंत की गोली मारकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा दिया गया है। वहीं, घटना के बाद में गांव के लोग भी हैरान रह गए और तनावपूर्ण स्थिति गांव में बन गई।