फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जागरूकता की कमी, डोर-टू-डोर उठान के दौरान डाला जा रहा है मिश्रित कचरा

Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गली से डोर टू डोर कचरा उठाकर गाड़ी में डालते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर निजी एजेंसी को ठेका दे रखा है। ठेके के दौरान शर्त तय की गई थी कि घर-घर से गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग लिया जाएगा। जमीनी हकीकत ये है कि घरों से ही मिक्स कचरा लिया जा रहा है। लोग गीले व सूखे कचरे को लेकर जागरूक नहीं है।

शहर में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी एजेंसियों को सौंपी गई है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान की जिम्मेदारी पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी के पास है। एजेंसी 35 वाहनों के जरिये घरों से कचरा उठाती है। इस दौरान लोग गीला और सूखा कचरा एक साथ डालते हैं। हैरानी की बात है कि नगर परिषद ने खुद की जिम्मेदारी छोड़कर एजेंसी को ही कचरा प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक का करने का जिम्मा दिया हुआ है। कार्यालय में बैठकर अधिकारी पेम्फलेट्स और टाटा एस के माध्यम से जिंगल चलाकर जागरूकता की संतुष्टि कर लेते हैं। महिलाओं को होम कम्पोस्टिंग की दिशा में जागरूक करने का कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग व बैनर लगाकर जागरूकता करने का दिखावा कर मोटे बिल बनाए जाते हैं, लेकिन धरातल पर जागरूकता कहीं नजर नहीं आती है।

::::::::::::::::::::::::::::::

इस प्रकार होता है कार्य

डोर-टू-डोर कचरा उठान के दौरान एक वाहन में तीन कर्मचारी तैनात होते हैं। चालक के अतिरिक्त एक कर्मचारी घरों के बाहर रखे हुए डस्टबिन उठाकर कचरा गाड़ी में डालता है। एक कर्मचारी गाड़ी के अंदर डलने वाले कचरे से गत्ता, प्लास्टिक आदि चीजें अलग निकालता है और बड़े प्लास्टिक के बोरे में डाल लेता है। इसके बाद कचरे को सेकेंडरी प्वाइंट पर ले जाया जाता है, यहां पर रैक पीकर उसमें से कचरा बिनते हैं। इसके बाद कचरे को निस्तारण के लिए डंपर में डालकर कचरा निस्तारण प्लांट ले जाया जाता है।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::

कर्मचारी भी पूरे नहीं करते नियम

- ड्रेस नहीं होती

- ग्लव्स नहीं होते

- मास्क नहीं होते

- बड़े कवर वाले जूते नहीं होते

:::::::::::::::::::::::::

बॉक्स

यह है एजेंसी के पास व्यवस्था

पूजा वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी



कार्य : डोर टू डोर का उठान व निस्तारण करना।

कुल कर्मचारी : 92



टाटा एस : 35



लोडर : 9



डंपर : 2

-

बॉक्स

सफाई का समय

डोर टू डोर : सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

बाजारों का डोर टू डोर : शाम 4 से साढ़े 7 बजे





कोट्स

डोर टू डोर कचरे का नियमित रूप से उठान होगा। लोगों को पेम्फलेट्स और जिंगल के माध्यम से कचरा सेग्रीगेशन को लेकर जागरूक किया जाता है। कुछ पॉश इलाकों में लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे है। सुबह और शाम दोनों समय डोर टू डोर कचरा इकट्ठा किया जाता है। - अभिषेक, सुपरवाइर, पूजा वेस्ट मैनेजमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें