फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राइस मिल में मशीन पर काम करते समय मजदूर की मौत

Wed, 23 Sep 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां/सिरसा। नगराना रोड स्थित एक राइस मिल में बुधवार सुबह हुए हादसे में मशीन पर काम करते समय उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्नौज जिले के गांव दलौना निवासी अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र कश्यप के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अमित कुमार राइस मिल में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता था। बुधवार सुबह वह मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक ड्रायर में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मिल में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को उपचार के लिए सिरसा ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
रानियां थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि फिलहाल थाना पुलिस के पास दुर्घटना की कोई सूचना नहीं पहुंची है। थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें