फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कुमारी सैलजा ने उठाई सिरसा और फतेहाबाद के एंट्री प्वाइंट दुरुस्त करने की मांग

Sat, 14 Dec 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कर सिरसा व फतेहाबाद के एंट्री प्वांइट को दुरुस्त करने की मांग की है। इसके साथ ही राजमार्ग पर 61 करोड़ की लागत से बनाए गए नाले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि हिसार-सिरसा फोर लेन एनएच-10 पर फतेहाबाद नगर स्थित है। जब यात्री हिसार से फतेहाबाद और फतेहाबाद से सिरसा नगर में प्रवेश करते हैं तो लाइट का प्रबंध नहीं होने के कारण यात्रियों को रात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर किसी प्रकार के संकेतक भी नहीं लगे हुए हैं। ऐसे में यात्री वाहन गलत दिशा में चले जाते हैं या सीधे हाईवे पर चढ़ जाते है। सिरसा में प्रवेश करने वाला यात्री वाहन डबवाली की ओर चला जाता है, इसी प्रकार फतेहाबाद वाले वाहन भी गलत दिशा में चले जाते हैं।
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त, हिसार से डबवाली के बीच मुख्य-मुख्य कस्बों व गांवों के पास करीब 41 किमी लंबा नाला दोनों तरफ बनाया गया है, जिस पर 61 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नाला की स्लैब टूट जाने के कारण वह वर्तमान में अनुपयोगी है। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के नाम पर जो करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए हैं, इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::



बॉक्स



किसानों पर आंसू गैस के गोले चलाने के बजाय उनकी मांगों को पूरा करे सरकार

सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों की मांगों को मान कर राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को मानने की जगह उन पर आंसू गैस के गोले व डंडे बरसा रही है। किसानों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना उचित नहीं है। कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों की मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें